आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार जीयनपुर के मुबारकपुर तिराहे के पास बाइक सवार को पिकअप ने टक्कर मार दी जिसमें एक युवक घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर तिराहे के पास जीयनपुर की तरफ से आजमगढ़ जा रहे बाइक सवार 18 वर्षीय आकाश पुत्र रामकरन निवासी बक्शीपुर बघावर रौनापार को पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया, ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया और इलाज कराने की बात कहने लगे। वही मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप चालक ₹500 देकर मौके से पिक अप लेकर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया है।