आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। आज दिनांक 24/10/2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में "मिशन शक्ति" अभियान के तहत "कानून के प्रति जागरूकता" तथा "मित्र पुलिस" के सम्बंध में आमजनमानस की सहभागिता के लिए थाना कोतवाली परिसर में पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर कुमार जायसवाल व पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकगण व महिलाओं के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया और इन्हें मित्र पुलिस के रूप में थाने की कार्य प्रणाली/पुलिस के मानवीय चेहरे से अवगत कराते हुए जनकल्याण में चलाए जा रहे विभिन्न स्कीम सवेरा, वरिष्ठ नागरिकों हेतु कम्युनिटी पोलिसिंग, डायल-112 की महिला स्कोर्ट सेवा, सीनियर सिटीजन सेल, महिला हेल्प डेस्क, एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट आदि के बारे में जानकारी "प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के के गुप्ता व थानाध्यक्ष महिला थाना खुसबू त्रिपाठी" व SSI समशेर यादव व अन्य पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में दी गयी व कानून व अन्य लाभकारी योजनाओं के प्रति "जागरूकता संबंधित पम्पलेट्स" का वितरण कराते हुई जागरूक किया गया।
मीटिंग के दौरान उपस्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी आज़मगढ़ व जिला कल्याण अधिकारी आज़मगढ़ द्वारा वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं के कल्याणार्थ जनजागरूकता हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया।
साथ ही मीटिंग के समापन पर उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारीगण व वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं को बेटे व बेटियों में कोई भेदभाव न करने, अच्छे संस्कार व नैतिक मूल्यों को बनाये रखने आदि के सम्बंध में "शपथ" भी दिलाया गया।