Breaking News

सभी निर्माण कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए-जिलाधिकारी।

हमीरपुर

रिपोर्टर- सद्दाम हुसैन

हमीरपुर :08  अक्टूबर 2020-- हमीरपुर में आज  50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई ।     
इस बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि  मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं से संबंधित सभी प्रकार के कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण किए जाएं ।उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण होने चाहिए, इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। । जिलाधिकारी ने कहा कि नई सड़कों का निर्माण तथा पुरानी सड़कों का सुदृढ़ीकरण कार्य भी प्राथमिकता के साथ किया जाए । धनराशि की कमी के कारण जिन परियोजनाओं में कार्य नहीं हो पा रहा है उसके संबंध में शासन को पत्र लिखा जाए व  जिन परियोजनाओं में संपूर्ण धनराशि मिल गई है उनको शीघ्र पूर्ण किया जाए। 
उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की परियोजनाओं में धनराशि व्यय होने के बाद उसका उपभोग प्रमाण पत्र अवश्य दिया जाए । उन्होंने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं में जो धनराशि अवमुक्त की जा रही है उसके सापेक्ष भौतिक प्रगति अवश्य प्राप्त होनी चाहिए। जनपद की रैंकिंग प्रभावित ना हो इसके लिए सभी कार्य समय  से पूर्ण किए जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा   से संबंधित कार्यों की प्रगति/ विवरण को पोर्टल पर अपलोड कराया जाए तथा उपभोग प्रमाण पत्र समय से उपलब्ध कराया जाए। हमीरपुर मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्य में द्वितीय श्रेणी के ईँट का प्रयोग करने पर जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था के अधिशासी अभियंता / प्रोजेक्ट मैनेजर से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं ।उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता युक्त  निर्धारित मानक की सामग्री का प्रयोग होना चाहिए इसमें किसी तरह की अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी विकास , विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता तथा अन्य संबंधित विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
समीक्षा बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्ट्रेट में यहां यहां-वहां पान मसाले की पीक पड़ी होने पर तथा कूड़ा आदि का सही ढंग से निस्तारण न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए नाजिर व अन्य जिम्मेदार से इस संबंध में जवाब तलब किया है तथा कहा कि कलेक्ट्रेट का अच्छे ढंग से सुंदरीकरण किया जाए । यहाँ वहाँ थूकने वाले लोगों/ कर्मचारियों को सीसीटीवी के माध्यम से ट्रैक कर कार्यवाही की जाय।


और नया पुराने