Breaking News

बीएलओ को मनबढ़ों द्वारा चाटा जड़ने को लेकर एसडीएम से न्याय की गुहार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: 06 अक्टूबर 2020-- अजमतगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भरौली में सुशीला यादव शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं। जिनकी ड्यूटी बीएलओ के पद पर  ग्राम पंचायत देवापार में लगी हुई है । आरोप है कि- सोमवार को गांव के प्रधान संजय राम ने फोन कर बीएलओ को अपने घर पर बुलाया और  मतदाता सूची लेकर पढ़ने लगे।  प्रधान के भाई  और भतीजा ने आपत्ति जनक भाषा का प्रयोग करते हुए बीएलओ सुशीला यादव को  चार पाँच थप्पड़  जड़ दिया। साथ ही ग्रामप्रधान संजय राम ने गाली और धमकी  देकर भगा दिया। वही सरकारी  कार्य में बाधा डाला गया है ।
जिसको लेकर अजमतगढ़ ब्लॉक के बीएलओ आंदोलित हो गए हैं।वहीं  दूसरे दिन अजमतगढ़ ब्लाक बीएलओ कार्य का बहिष्कार करते हुए कहा कि अगर प्रधान संजय राम और उनके भाई भतीजे पर कार्रवाई नहीं होगी तो हम वृहद आंदोलन  करेंगे। जिसकी  संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

सुशीला देवी मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम सगड़ी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

बीएलओ ने कहा कि- ग्रामप्रधान के इस व्यवहार से मैं बहुत दुखी हूं, 
अगर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो मैं कार्य नहीं कर पाऊंगी।
एसडीएम सगड़ी ने जीयनपुर कोतवाली को मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए निर्देश दिया है।

और नया पुराने