Breaking News

मार्ग दुर्घटना में गांधी इंटर कॉलेज मालटारी के परिचारक की मौत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर नदौरा गांव के सामने सड़क दुर्घटना में परिचारक की मौत हो गई।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी गांव निवासी सुरेंद्र राय 55 वर्ष स्व० विंध्याचल राय बुधवार की शाम पकवाइनार बाजार बाइक से गए थे। वहां से वापस लौटते समय शाम 6 बजे जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर नदौरा गांव के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के सामने चार पहिया वाहन से धक्का लग गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।
घायल अवस्था में उनको पकवाइनार स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र राय गांधी इंटर कॉलेज मालटारी में परिचारक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मौत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । परिवार वालों एवं पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़े थे।




और नया पुराने