हमीरपुर
रिपोर्ट-सद्दाम हुसैन
हमीरपुर: 23 अक्टूबर 2020----- आज नेहरू युवा केन्द्र के अंतर्गत जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्नहुई।
इस बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के अधिक से अधिक युवाओं को नेहरू युवा केंद्र के अंतर्गत युवा मंडल दल से जोड़ा जाए तथा उनके माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं व कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ।
उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर सभी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ।
बैठक में नेहरू युवा केंद्र की वर्ष 2020-21 के कोर कार्यक्रमों यथा आत्मनिर्भर भारत ई पुस्तिका कार्यक्रम ,युवाओं के उन्मुखीकरण ,व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम एवं सुविधा अभियान ,बुनियादी व्यवसायिक शिक्षा प्रशिक्षण , डिजिटल सुविधाओं के लिए बैंक मित्र जैसे युवाओं का प्रशिक्षण ,कोविड-19 अभियान और पोस्ट लॉकडाउन इंटरवेंशन ,आपदा जोखिम न्यूनीकरण और तैयारी टीमों की स्थापना, फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत युवाओं में जीवन जीने की कला हेतु सकारात्मक इच्छाशक्ति के विकास हेतु कार्यक्रम, जिला स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम , जिला स्तरीय लोक कला एवं सांस्कृतिक उत्थान कार्यक्रम, स्वच्छ गांव हरा गांव अभियान ,जल जागरण अभियान हेतु युवाओं को प्रशिक्षण, युवा मंडल विकास अभियान ,जिला युवा सम्मेलन आदि कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा इस संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी केके वैश्य, डीडीओ विकास , एसीएमओ पीके सिंह ,डीपीआरओ, समाज कल्याण अधिकारी , नेहरू युवा केन्द्र की जिला समन्वयक विष्णुप्रिया तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।