Breaking News

कहां-कहां हुई कंटेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त पढ़ें विस्तृत खबर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 13 अक्टूबर-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 01 अक्टूबर 2020 को रिओपन के सम्बन्ध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है। 
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं। 
 तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-हसन अहमद के घर के आस पास, चण्डेश्वर, सदर, 2-सुनील कुमार के घर के आस पास, कोलवाजबहादुर, सदर, 3-रामनरायन के घर के आस पास, जाफरपुर, सदर, 4-चन्द्रकेश पाण्डेय के घर के आस पास, पटहुआ, सदर, 5-खरकट्टी, गांगेपुर, सगड़ी, 6-मठिया, गांगेपुर, सगड़ी, 7-कुर्मी वस्ती, मोहम्मदपुर सगड़ी, 8-मदनलाल के घर के आस पास, नंदाव, मार्टीनगंज, 9-पश्चिमी मोहल्ला, बिसहम मिर्जापुर, मेंहनगर, 10-चैहान वस्ती, मोलनापुर, मेंहनगर, 11-चैराहा पूर्वी पुरवा, मंगरावां, मेंहनगर, 12-उमेश के घर के आस पास, जिगरसण्डी, सदर, 13-शमशेर के घर के आस पास, गद्दोपुर, सदर, 14-आवास नं0-जे 11 सिविल लाइन, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 15-सुरेन्द्र के घर के आस पास, वीरभावपुर, सदर, 16-अशोक के घर के आस पास, अशोक नगर, ब्रह्मस्थान, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 17-रामदरश के घर के आस पास, मित्तुपुर, सदर, 18-झिनकु मुसहर के घर के आस पास, देवखरी, सदर हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी। 
 जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि शासन द्वारा जारी अनलाक-5 के निर्देश जनपद के अन्य क्षेत्रों की भाॅति उपरोक्त क्षेत्रों में लागू होंगे।

और नया पुराने