आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 08 अक्टूबर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जीपीडीपी (ग्राम पंचायत विकास योजना) के अन्तर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर 02 अक्टूबर 2020 से 31 जनवरी 2021 के मध्य जन योजना निर्माण अभियान के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिये कि जीपीडीपी वर्ष 2020-21 के लिए ग्राम्य विकास विभाग द्वारा मिशन अन्त्योदय की प्रक्रिया के अनुसार ग्राम पंचायतों का सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट जो उपलब्ध करायी गयी है, उसका प्रस्तुतीकरण, वित्तीय एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों का विवरण तथा आवश्यक आवश्यकताओं का निर्धारण/चिन्हिकरण एवं ग्राम पंचायत द्वारा वित्तीय संसाधन के अनुसार आवश्यकताओं को सम्मिलित करते हुए ड्राफ्ट कार्ययोजना तैयार करके उसका ग्राम सभा की द्वितीय बैठक में 02 अक्टूबर 2020 से 31 जनवरी 2021 तक अनुमोदन कराना सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि ग्राम सभा की जो भी बैठकें करायी जाये, उनका जीओ टैग फोटो अपलोड कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि ग्राम सभा में जो भी बैठकें करायी जाये, उसमें कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन भी सुनिश्चित कराया जाय।
आगे जिलाधिकारी ने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त ग्राम सभा की बैठकों में अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में बतायें एवं उक्त योजना के अन्तर्गत कितने लाभार्थियों को आच्छादित करते हुए लाभान्वित किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीडीओ रवि शंकर राय, सीवीओ डाॅ0 वीके सिंह, डीपीआरओ लालजी दूबे, जिला कृषि अधिकारी डाॅ0 उमेश कुमार गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
