आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़। आज दिनांक- 11.11.2020 को प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के निर्देशन में उ0नि0 हैसिला प्रसाद सिंह मय हमराह अपने देखभाल क्षेत्र में मामुर थे कि जरिये मुखबिर खास की सूचना मिली कि मु0अ0सं0 224/2020 धारा 147, 149, 323, 352, 452,308, 504, 304, 325, 506 IPC से सम्बन्धित आरोपी गण 1. राधेश्याम पुत्र स्व0 सरजू, 2.सुभाष पुत्र राधेश्याम निवासीगण देवारा त्रिपुरारपुर आइमा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ कटान बाजार के पास मौजूद थे, कहीं जाने की फिराक मे खड़े थे।उ0नि0 मय हमराह छिपते छिपाते कटान बाजार के पास आये जहाँ पर दो व्यक्ति खड़े दिखाई दिये । मुखबिर खास इशारा करके हट बढ़ गया पुलिस वाले खड़े हुए व्यक्तियों को एकबारगी घेर कर पकड़ लिये । समय करीब 09.00 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है।
