Breaking News

महराजगंज:- 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- महराजगंज

आज़मगढ़:- पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में आज दिनांक 17.11.2020 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद मय हमराहीगण के साथ थाना हाजा से रवाना होकर विनावर देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित/वारंटी तथा पेंडिंग विवेचना में मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0- 242/20 धारा 147,188, 269, 270,290, 342 IPC व ध्वनि प्रदूषण (वि0 व नि0) नियम की धारा 5 व 7 CLA Act से सम्बन्धित आरोपी सूरज सोनकर पुत्र स्व0 प्रकाश सोनकर निवासी राजेपुर थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकरनगर, बंजरंग चौक कस्बा महराजगंज के पास मौजूद हैं, कहीं जाने की फिराक मे खड़ा है, उ0नि0 मय हमराही कर्मचारी गण व मुखबिर खास के साथ बउम्मीद गिरफ्तारी छिपते छिपाते बंजरंग चौक के पास आये जहाँ पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया । मुखबिर खास इशारा करके हट बढ़ गया। पुलिस टीम ने खड़े हुए व्यक्ति को एकबारगी घेर कर पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम सूरज सोनकर पुत्र स्व0 प्रकाश सोनकर निवासी राजेपुर थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकरनगर बताया तथा अभियुक्तगण 1. निखिल चतुर्वेदी पुत्र अनिल सा0 उसुरकुढ़वा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ 2. तेजप्रताप उर्फ तेजई यादव पुत्र इन्द्रजीत सा0 उसुरकुढ़वा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ की गिरफ्तारी मौके पर (उसुरकुढ़वा) उ0नि0 सुबोध कुमार मय हमराही द्वारा किया गया। पकड़े गये आरोपी मुकदमा उपरोक्त के प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त हैं । कारण गिरफ्तारी से अवगत कराकर समय करीब 9.50 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0- 242/20 धारा 147,188, 269, 270,290, 342 IPC व ध्वनि प्रदूषण (वि0 व नि0) नियम की धारा 5 व 7 CLA Act

गिरफ्तार अभियुक्त

1.सूरज सोनकर पुत्र स्व0 प्रकाश सोनकर निवासी राजेपुर थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकरनगर 
2. निखिल चतुर्वेदी पुत्र अनिल सा0 उसुरकुढ़वा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
3. तेजप्रताप उर्फ तेजई यादव पुत्र इन्द्रजीत सा0 उसुरकुढ़वा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1-SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व में उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद, उ0नि0 सुबोध कुमार मय हमराही

और नया पुराने