आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 10 नवंबर-- जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि शासन द्वारा जारी समय-सारणी के माध्यम से छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन करने की समय-सीमा को दिनांक 15 दिसम्बर 2020 तक बढ़ाया गया है। कई विश्वविद्यालयों तथा अन्य संस्थाओं द्वारा यह अवगत कराया गया है कि छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत (प्रमोट) कर दिया गया है, लेकिन उन्हे अंक नहीं दिये गये है, जबकि छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वरीयता निर्धारित हेतु गत वर्ष के अंकों की आवश्यकता होती है। गत वर्ष/समेस्टर के अंक के अलावा, अथवा गत वर्ष/समेस्टर से पूर्व वर्ष के अंकों के आधार पर वरीयता निर्धारण पर निर्णय लेने हेतु शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है, वरीयता निर्धारण हेतु आपको अलग से सूचित किया जायेगा।
वर्तमान में आनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए Pass, Promoted, Result not yet declared आप्शन दिये गये हैं। उक्त के क्रम में यह अवगत कराना है कि छात्रों को आनलाइन आवेदन करने हेतु द्वितीय आप्शन Promoted को 1- Promoted with marks, 2- Promoted without marks संशोधित करते हुए छात्रों को आवेदन करने हेतु आप्शन में व्यवस्था कर दी गयी है।
Promoted with marks वाले आप्शन के लिए छात्र को अंक भरना अनिवार्य होगा तथा Promoted without marks वाले आप्शन के लिए छात्र अंक बिना भरे आवेदन कर सकेगा।
