Breaking News

जनपद से कुल 48 जूनियर इंजीनियर्स का चयन, शेष जूनियर इंजीनियर्स को नियुक्ति/पद स्थापना पत्र वितरित कराया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 12 नवंबर-- मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा अपने आवास कालीदास मार्ग, लखनऊ से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के नव चयनित 1438 जूनियर इंजीनियर्स को नियुक्ति पत्र वितरण एवं पद स्थापना एवं संवाद कार्यक्रम का वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से शुभारम्भ किया गया। 
मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद सहारनपुर, वाराणसी आदि जनपदों के नवनियुक्त जूनियर इंजीनियर्स से संवाद किया गया एवं उनको धनतेरस व दीपावली की बधाई दी गयी। उन्होने सभी जूनियर इंजीनियर्स से कहा कि पूरे मनोयोग के साथ निष्ठा से कार्य करें। उन्होने कहा कि परिश्रम के अलावा कोई विकल्प नही है, मेहनत करेंगे तो परिणाम जरूर आयेंगे। 
इसी क्रम में एनआईसी आजमगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला द्वारा प्रतिकात्मक रूप से जनपद आजमगढ़ के 05 नवचयनित जूनियर इंजीनियर्स में अजय कुमार प्रजापति, धर्मेन्द्र कुमार यादव, रिषभ दूबे, कु0 सन्नू कुमारी व चन्दन चैधरी को नियुक्ति/पद स्थापना पत्र प्रदान किया गया।
शारदा सहायक खण्ड 23 के अधिशासी अभियन्ता अजय कुमार चैधरी ने बताया कि जनपद से कुल 48 जूनियर इंजीनियर्स का चयन हुआ है, इसी के साथ ही शेष जूनियर इंजीनियर्स को नियुक्ति/पद स्थापना पत्र वितरित कराया गया। 
इस अवसर पर शारदा सहायक खण्ड 32 के अधिशासी अभियन्ता अशोक कुमार सिंह एवं नव चयनित जूनियर इंजीनियर्स उपस्थित रहे। 

और नया पुराने