Breaking News

मनरेगा कन्वर्जन्स से सम्बन्धित लाइन विभागो के जनपद स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 27 नवंबर-- मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में कल दिनांक 26 नवम्बर 2020 को मनरेगा कन्वर्जन्स से सम्बन्धित लाइन विभागो के जनपद स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की गयी। 
लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा में विभाग के पक्ष में स्वीकृत कार्य 287 लागत रू0 184.502 लाख के सापेक्ष मात्र 26 कार्यों पर मस्टर रोल निर्गत, पीओ (एलडी) द्वारा निर्गत मस्टररोल 63 के सापेक्ष भरे मस्टररोल 17 पाया गया। कुल लक्षित 58073 मानव दिवस के सापेक्ष मात्र 673 मानव दिवस सृजित पाया गया, जो कि लक्ष्य का मात्र 1.16 प्रतिशत होना पाया गया। इस परिप्रेक्ष्य में पायी गयी असंतोषजनक स्थिति के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया। इसी के साथ ही उन्होने निर्देश दिया कि 03 दिवस के भीतर खराब प्रगति के सम्बन्ध में उत्तरदायी कार्मिक का स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जाय। 
वन विभाग की समीक्षा में विभाग के पक्ष में स्वीकृत कार्य 03 लागत रू0 7.29 लाख के सापेक्ष सभी कार्यों पर मस्टर रोल निर्गत, पीओ (एलडी) द्वारा निर्गत मस्टररोल 07 के सापेक्ष भरे मस्टररोल 07 पाया गया। कुल लक्षित 3552 मानव दिवस के सापेक्ष मात्र 312 मानव दिवस सृजित पाया गया, जो कि लक्ष्य का मात्र 8.78 प्रतिशत होना पाया गया। इस परिप्रेक्ष्य में पायी गयी असंतोषजनक स्थिति के लिए सम्बन्धित विभाग के उत्तरदायी कार्मिक का स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए प्रस्तुत किये जाने का निर्देश दिया गया।

सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान विभाग के सभी खण्डों के पक्ष में समेकित रूप से स्वीकृत कार्य 114 लागत रू0 437.611 लाख के सापेक्ष 113 कार्यों पर मस्टररोल निर्गत, पीओ (एलडी) द्वारा निर्गत मस्टररोल 700 के सापेक्ष भरे मस्टररोल 693 पाया गया। कुल लक्षित 204280 मानव दिवस के सापेक्ष 62738 मानव दिवस सृजित पाया गया, जो कि लक्ष्य का 30.71 प्रतिशत होना पाया गया। आई0डब्लू0एम0पी0 की समीक्षा मंे विभाग के पक्ष में स्वीकृत कार्य 17 लागत रू0 14.187 लाख के सापेक्ष समीक्षा के समय 06 कार्यों पर मस्टररोल निर्गत, पीओ (एलडी) द्वारा निर्गत मस्टररोल 37 के सापेक्ष भरे मस्टररोल 37 पाया गया। कुल लक्षित 5749 मानव दिवस के सापेक्ष 1854 मानव दिवस सृजित पाया गया, जो कि लक्ष्य का 32.25 प्रतिशत है। कृषि विभाग (ऊसर सुधार) की समीक्षा में विभाग के पक्ष में स्वीकृत कार्य 08 लागत रू0 148.01 लाख के सापेक्ष सभी कार्यों पर मस्टररोल निर्गत, पीओ (एलडी) द्वारा निर्गत मस्टररोल 362 के सापेक्ष भरे मस्टररोल 343 पाया गया। कुल लक्षित 58765 मानव दिवस के सापेक्ष 16732 मानव दिवस सृजित पाया गया, जो कि लक्ष्य का 28.47 प्रतिशत है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता शा0स0ख0-23/नोडल आजमगढ़ तथा भूमि संरक्षण अधिकारी सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग आजमगढ़ एवं भूमि संरक्षण अधिकारी ऊसर सुधार आजमगढ़ को निर्देशित किया कि प्रथम चरण में व्यय हेतु अनुमन्य 40 प्रतिशत के सापेक्ष यथाशीघ्र कार्यपूर्णता/उपभोग करते हुए गठित की गयी तकनीकी टीमो में नामित अधिकारियों से प्रत्येक परियोजना का भौतिक सत्यापन कराते हुए प्रारूप ‘‘च’’ पर सत्यापन रिपोर्ट व व्यय/उपभोग सम्बन्धी संगत अभिलेखो सहित द्वितीय किश्त व्यय किये जाने की अनुमति विषयक युक्तिसंगत प्रस्ताव तैयार कर यथाशीघ्र अग्रेत्तर कार्यवाही हेतु उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा इस सम्बन्ध में विलम्ब के लिए उत्तरदायी कार्मिक का स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए प्रस्तुत किये जाने का निर्देश दिया गया।
 उद्यान विभाग की समीक्षा मंे विभाग के पक्ष में स्वीकृत कार्य 27 लागत रू0    35.479 लाख के सापेक्ष 23 कार्यों पर मस्टर रोल निर्गत, पीओ (एलडी) द्वारा निर्गत मस्टररोल 113 के सापेक्ष भरे मस्टररोल 112 पाया गया। कुल लक्षित 11429 मानव दिवस के सापेक्ष मात्र 833 मानव दिवस सृजित पाया गया, जो कि लक्ष्य का मात्र 7.29 प्रतिशत होना पाया गया। इस परिप्रेक्ष्य में पायी गयी असंतोषजनक स्थिति के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के उत्तरदायी कार्मिक का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया, साथ ही निर्देशित किया है कि 03 दिवस के भीतर खराब प्रगति के सम्बन्ध में सम्बन्धित कार्मिक का स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जाय। 
मुख्य विकास अधिकारी ने विभाग के स्तर पर लम्बित भुगतान की स्थिति पर कड़ी आपत्ति जताई तथा निर्देशित किया कि विलम्बित भुगतान हेतु उत्तरदायी अधिकारी/कर्मचारी का दायित्व निर्धारित करते हेतु विलम्बित धनराशि के प्रतिकर की वसूली सम्बन्धित से करते हुए राज्य मनरेगा प्रकोष्ठ में जमा करायी जाय तथा स्वीकृत कार्य के सापेक्ष मस्टररोल शत-प्रतिशत निर्गत करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करें। 
विभाग के स्तर पर एमबी बुक एवं पूर्ण कार्य की कार्यपूर्णता न फीड किये जाने की स्थिति पर कड़ी आपत्ति जताई गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि एमआईएस से सम्बन्धित समस्त बिन्दुओं की सूचना ससमय अंकित कराना सुनिश्चित करें, साथ ही किसी रिजेक्टेड ट्रान्जेक्शन के भुगतान की कार्यवाही ससमय पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 
उक्त के अतिरिक्त पूर्व सूचना के बावजूद बैठक में प्रतिभाग न किये जाने वाले कन्वर्जन्स विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों यथा-सहायक अभियन्ता एस0एस0के0-32, सहायक अभियन्ता बाढ़ खण्ड, सहायक अभियन्ता सिंचाई खण्ड टाण्डा अम्बेडकरनगर, सहायक अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, सहायक अभियन्ता निर्माण खण्ड, सहायक अभियन्ता निर्माण खण्ड-2, सहायक अभियन्ता निर्माण खण्ड-5 पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। साथ ही उन्होने कहा कि आगामी बैठक में अनुपस्थिति एवं प्रगति में सुधार न होने की दशा में सम्बन्धित विभाग के उच्चाधिकारियों को कठोर कार्यवाही हेतु प्रकरण प्रेषित कर दिया जायेगा।
इस अवसर पर लघु सिंचाई, वन विभाग, सिंचाई विभाग-शा0सहा0खण्ड-23 नोडल, आई0डब्लू0एम0पी0, उद्यान विभाग और कृषि विभाग (ऊसर सुधार) से सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने