Breaking News

माफिया कुंटू सिंह की कुर्क हुई जमीन में खड़ी फसल को प्रशासन ने कटवा कर किया जब्त।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। काफी समय से जेल में निरुद्ध माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की कुर्क की गई 21 बीघा भूमि पर धान की फसल को कटवा कर प्रशासन ने जब्त कर लिया। जिला प्रशासन पहले भी कुंटू सिंह की करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने के लिए कार्रवाई कर चुका है। 
जीयनपुर थाना क्षेत्र के खर्रा रस्ती पुर गांव में गैंगस्टर एक्ट के तहत जिलाधिकारी के आदेश पर सगड़ी तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय व जीयनपुर कोतवाली प्रभारी नंद कुमार तिवारी के द्वारा उत्तर प्रदेश टॉप टेन माफिया कुंटू सिंह व उनके परिजनों की 28 बीघे खेत को कुर्क किया गया था, जिसमें से 21 बीघा खेत में धान की खड़ी फसल थी।


जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासक के रूप में नियुक्त सगड़ी तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय के द्वारा फसल के नुकसान होने की संभावना से मशीन के द्वारा प्रशासन की उपस्थिति में धान की फसल को कटवाया गया।
वही सगड़ी तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि- शासकीय रेट पर धान क्रय केंद्र पर धान को बेच दिया जाएगा और प्राप्त धन शासन के कोष में जमा रहेगा।

आज शुक्रवार को दिन में 1:00 बजे से लेकर अब तक मशीन के द्वारा खड़ा रस्तीपुर गांव में खड़ी धान की फसल को जीयनपुर कोतवाल नंद कुमार तिवारी व बृजेंद्र उपाध्याय की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन व राजस्व कर्मियों की देखरेख में कटवाया गया, प्राप्त धान को सरकारी संरक्षण में रखा गया।

और नया पुराने