Breaking News

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम हेतु प्रत्येक मण्डल में एक फैसिलीटेशन काउंसिल की स्थापना का निर्णय लिया गया है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 05 नवंबर-- संयुक्त आयुक्त उद्योग, आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़, रंजन चतुर्वेदी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन अनुभाग-2, उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाईयों के भुगतान संबंधी समस्याओं का समय से निराकरण किये जाने के उद्देश्य से प्रत्येक मण्डल में एक फैसिलीटेशन काउंसिल की स्थापना का निर्णय लिया गया है। इससे पूर्व उक्त विषयक प्रदेश में एक मात्र फैसिलिटेशन काउंसिल केवल कानपुर में कार्यरत होने के कारण प्रदेश की बहुत सारी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाईयों की भुगतान संबंधी समस्याओं का समय से निराकरण नहीं हो पा रहा था। उक्त के आलोक मे आजमगढ़ मण्डल में मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में उक्त फैसिलिटेशन काउंसिल का गठन किया गया है, जिसके सदस्य-सचिव संयुक्त आयुक्त उद्योग, आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ को नामित किया गया है।
उन्होने मण्डल के उद्यमियों से अपील किया है कि एमएसएमई इकाईयों की भुगतान सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण हेतु अपना प्रत्यावेदन काउंसिल के सदस्य-सचिव (संयुक्त आयुक्त उद्योग, आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़) को अग्रसारित करें, ताकि काउंसिल के माध्यम से उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके। 

और नया पुराने