Breaking News

अचेत हाल में मिला विक्षिप्त व्यक्ति, पीआरबी के जवानों ने की मदद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। जीयनपुर कोतवाली के केशवपुर अंजान शहीद के पास एक विक्षिप्त व्यक्ति अचेत हालत में पड़ा था, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने 1041 के पीआरबी जवानों को दी, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने विक्षिप्त व्यक्ति को पानी से साफ किया। थोड़ी देर बाद उस होश आया, जिसके बाद उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई। 
पूछताछ में उसने अपना घर देवगांव कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरीडीह गांव बताया अपने  पिता का नाम नियाज अहमद बताया, लोगों की मदद से घर वालों से बात हुई। घर वालों ने बताया उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। पिछले दो महीने से घर से गायब हो है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना देवगांव में दर्ज करायी है, सुचना पर परिजन उक्त व्यक्ति को लेने के लिए घर से निकल पड़े।
इस दौरान पीआरबी सिपाहियों में मौके पर हेड कांस्टेबल बाबूलाल यादव कांस्टेबल अनिल यादव, चा० हरिवंश यादव रहे।

और नया पुराने