Breaking News

देवगाँव पुलिस टीम ने अवैध असलहा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-देवगाँव

 आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध शस्त्र/अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभिययान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में दिनांक 10.11.2020 को उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह के मेहनाजपुर तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर खास ने आकर बताया कि एक व्यक्ति कस्बा देवगांव से निहोरगंज जाने वाली सड़क ओवर ब्रिज के पास खड़ा है । जिसके पास अवैध असलहा भी है । इस सूचना पर थाने की द्वितीय मोबाईल पर लगे  उ0नि0 मेहरे आलम को जरिये दूरभाष मोलनापुर ओवर ब्रिज पर पहुचने हेतु सूचना दिया । तत्पश्चात उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह के मुखबीर के बताये गये स्थान ओवर ब्रिज ग्राम मोलनापुर पहुचे कि कुछ समय में उ0नि0 मेहरे आलम मय हमराही फोर्स आ गये हम पुलिस वाले खड़े ब्यक्ति की तरफ बढ़े की ओवर ब्रिज के पास स्थित गुमटी के पास खड़ा ब्यक्ति पुलिस बल को देखकर गुमटी के पीछे खेत की तरफ तेज कदमो से भागने लगा । पुलिस बल द्वारा भाग रहे ब्यक्ति को दौडाकर आवश्यक बल प्रयोग कर समय 07.30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम अंकुर राम पुत्र सिद्धन राम निवासी कंजहित थाना देवगांव जनपद आजमगढ बताया । मौके पर तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमन्चा 12 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 12  बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-263/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

अंकुर राम पुत्र सिद्धन राम निवासी कंजहित थाना देवगांव जनपद आजमगढ ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0-263/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।

बरामदगी

एक अदद तमन्चा 12 बोर व एक अदद कारतूस 12  बोर

गिरफ्तारी करने वाली टीम

1. प्र.नि. संजय कुमार सिंह थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।
2. उ.नि. अभिषेक सिंह थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।
3. उ.नि. मेहरे आलम थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।
4. म.का. मालती थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।
5. म.का. बन्दना थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।

नोटः- गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

और नया पुराने