आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 05 नवंबर--जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा रिओपन के सम्बन्ध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं।
तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-शिवगोविन्द के घर के आस पास, राहुल नगर मड़या, नगर पालिका आजमगढ़, 2-प्रभाकर पाण्डेय के घर के आस पास, किशुनपुर, सदर, 3-सूरज यादव के घर के आस पास, सर्फुद्दीनपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 4-चन्द्रकान्त के घर के आस पास, मतौलीपुर, सदर, 5-अभिषेक के घर के आस पास, गनगटीया, सदर, 6-अबु तालिब के घर के आस पास, मुडियार, निजामाबाद, 7-हरिप्रकाश राय के घर के आस पास, सठियांव, सदर, 8-मुन्ना यादव के घर के आस पास, सिविल लाईन, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 9-अनन्त कुमार के घर के आस पास, हीरापट्टी, सदर, 10-तारकेश्वर नाथ के घर के आस पास, सिधारी, नगर पालिका परिषद आजमगढ, 11-संजीव कुमार के घर के आस पास, राहुल नगर मड़या, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 12-शाह आलम के घर के आस पास, ऊदपुर, फूलपुर, 13-पश्चिमी पुरवा यादव बस्ती, बसिला, मेंहनगर, 14-इस्लामिया प्राइमरी स्कूल का पुरवा, वार्ड नं0-11 हजरत नगर, नगर पंचायत मेंहनगर, 15-रोडवेज के उत्तर तरफ, वार्ड नं0-08 जवाहर नगर, नगर पंचायत मेंहनगर, 16-अरूण के घर के आस पास, सेठवल, सदर, 17-बृजभान के घर के आस पास, सोनपार, सदर, 18-अनुसूचित जाति बस्ती, कटौली खुर्द, लालगंज हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी।