आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 06 नवंबर-- मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने बताया है कि जिन कार्यक्रमों में मा0 मुख्यमन्त्री जी मुख्य अतिथि/कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में सम्मिलित होते हैं, में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं कार्यक्रमों परियोजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुँचाने व इन योजनाओं का समुचित प्रचार-प्रसार किया जाना है, परन्तु उपरोक्त के विषय में यह संज्ञान में आया है कि प्रदेश सरकार की नीतियों कार्यक्रमों परियोजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं हो पा रहा है।
इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों (विकास कार्याें से संबंधित) को निर्देशित किया है कि आप उपरोक्त सम्बन्धित विषयक प्राप्त होने पर मा0 मुख्यमन्त्री जी का कार्यकम प्राप्त करें, वे उसी समय सम्बन्धित सूचनाएं संबंन्धित ई-मेल upemprogram@gmail.com पर उपलब्ध कराएं अथवा कमरा संख्या जी-18 जी विंग लोक भवन, लखनऊ में व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध करा दें, ताकि समय से कार्यक्रमों के बारे में विज्ञापन, पूर्ण कार्यक्रम इत्यादि बनाकर योजनाओं का समुचित प्रचार-प्रसार कराया जा सके।