आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मुबारकपुर
आज़मगढ़। दिनांक 03.11.2020 को मुबारकपुर थाना क्षेत्र की वादिनी ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दी की मेरी पुत्री कुमारी नेहा (काल्पनिक) दिनांक 03.11.2020 को समय 06.30 बजे शाम शोच के लिए घर से गयी थी। शोच के समय घात लगाकर सूरज यादव पुत्र बालचन्द्र यादव निवासी गूजरपार थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ व विजय पुत्र बहादुर यादव व अन्य मौजा गुरजारपार थाना मुबारकपुर त0 सदर जनपद आजमगढ़ ने बलात्कार करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगे तथा लड़की के साथ अभद्र व्यवहार किए जबरदस्ती करने के दरमियान लड़की द्वारा शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुचें तो उक्त लोग भाग निकले तथा कुछ ही समय बाद काफी संख्या में हथियार से लैश होकर मारने पीटने के लिए दोड़ाने लगे, अपशब्द कहने लगे तथा जान से मारने की धमकी दिये । वादिनी के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियुक्तगण सूरज यादव पुत्र बालचन्द्र यादव निवासी गूजरपार थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ आदि के विरूद्ध मु.अ.स.237/20 धारा 147,148,376,511,354,352,504,506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट व 3(1) द, 3(1) ध , 3(2) 5 SC.ST. Act पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह1 द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 05.11.2020 को प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के सतत पर्यवेक्षण में उ.नि. राजेन्द्र कुमार व उ.नि. मधूसूदन चौरसिया मय हमराह द्वारा पर मु.अ.स.-237/20 धारा 147,148,376,511,354,352,504,506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5SC.ST. Act से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त सूरज यादव पुत्र बालचन्द्र यादव निवासी गूजरपार थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ़ को गुजरपार बाजार से समय 11.20 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु.अ.स.237/20 धारा 147,148,376,511,354,352,504,506 भा.द.वि. व 7/8 पाक्सो एक्ट व 3(1) द, 3(1) ध , 3(2) 5 SC.ST. Act थाना मुबारकपुर आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त
सूरज यादव पुत्र बालचन्द्र यादव निवासी गूजरपार थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. उ.नि. राजेन्द्र कुमार थाना मुबारकपुर , जनपद-आजमगढ़
2. हे.का. संतोष कुमार यादव थाना मुबारकपुर , जनपद-आजमगढ़
3. का0 नागेन्द्र प्रसाद थाना मुबारकपुर ,जनपद-आजमगढ़