आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर सरायमीर
आज़मगढ़। सरायमीर नगर के अध्यक्ष व सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय में बैठकर पुलिस के द्वारा चेकिंग व धनउगाही का आरोप लगाया।उसके बाद पुलिस अधीक्षक को पोस्ट के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया। सेवा में पुलिस सेवा में विषय - सरायमीर पुलिस को सम्बन्ध में ।महोदय , अवगत कराना है कि हम सभी जनप्रतिनिधि , पुलिस प्रशासन की अनौपचारिक मंशा से परेशान जनता की समस्या को जैसे बीच बाजार ( चौका , पुराना थाना खुदकारता , महाजनी टोला गया पीक , मेन रोड पूनापोखर आदि ) जगहों पर खड़े होकर वाहन की चेकिंग कर के परेशान करने के वजह से पीडित है । पुलिस प्रशासन की इस कमाई की वजह से बाजार में स्थित सारे दुकानदार भाई भी काफी परेशान रहते है और किसी भी सज्जन को बाजार हाट से कुछ खरीदारी करनी होती है तो वो लोग बाजार आने से काफी डरते है , और बाजार नही आते है । जिससे बाजार में मंदी का माहौल है । जिससे बाजार के सभी दुकानदार काफी रुष्ट और दुखी है । वही सरायमीर थाने की पुलिस चेकिंग के नाम पर 1000 रू 0 से लेकर 2500 तक की धनउगाही का कार्य करती है । जिससे हम सभी सभासद को जनता की परेशानियों का सामना करना पड़ता है । अतः महोदय से निवेदन है कि सरायमीर पुलिस प्रशासन की मंशा के ऊपर उचित कार्यवाही करने की कृपा करें ।
