Breaking News

जिलाधिकारी ने मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मानीटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) का किया गठन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 12 नवंबर-- अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी आजमगढ़, नरेन्द्र सिंह ने बताया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन में पेड न्यूज एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित निगरानी हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जिलाधिकारी ने मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मानीटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) का गठन किया है,जिसमें जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 जितेन्द्र प्रताप सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव (सोशल मीडिया विशेषज्ञ) तथा पत्रकार दैनिक भाष्कर, भारतीय प्रेस परिषद आजमगढ़ चन्द्रशेखर सिंह कमेटी के सदस्य हैं।  

और नया पुराने