आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ ब्लॉक में शनिवार सुबह 10:00 बजे फसल अवशेष प्रबंधन वाहन को भाजपा नेता अरविंद जायसवाल व खण्ड विकास अधिकारी इरशाद अहमद ने ब्लॉक परिसर में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को जागरूक करना था, कि वह अपने खेतों की पराली को न जलाएं, उसे खेत में ही सड़ाकर खाद बनाये वाहन के माध्यम से अजमतगढ़ ब्लाक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों में घूम-घूम कर तकनीकी सहायकों द्वारा बताया गया कि- यदि कोई किसान पराली जलाते हुए पाया जाता है, तो उसके ऊपर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के अंतर्गत अर्थ दंड की व्यवस्था की गई है, जिसमें ढाई हजार से लेकर 15000 तक जुर्माना वसूला जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता अरविंद जायसवाल,खण्ड विकास अधिकारी इरशाद अहमद, एडीओ पंचायत, एडीओ एजी दुर्गेश लाल,आई एस बी संजय गुप्ता व तकनीकी सहायक कृषि विभाग के राजकुमार गौतम, अनिल यादव, विजयकांत,ओम प्रकाश,आदि लोग मौजूद रहे।