Breaking News

चेन व अंगुठी के साथ तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़। उ0नि0 शमशाद अली का0 गोपाल रजक व का0 विरेन्द्र कुमार एच0जी0 गोविन्द उपाध्याय मय सरकारी वाहन से थाना हाजा से रवाना होकर क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 234/2020 धारा 380,457 भादवि से सम्बन्धित तीनों लड़के   आज कही बाहर जाने की फिराक में है और ग्राम नरवे  से नहर के रास्ते इरनी होते हुए ठेकमा जाने वाले है ठेकमा से ही कोई जाने का साधन ढूँडेंगे अगर आप नहर की तरफ चले जाये तो उसी रास्ते पर पकड़े जा सकते है।मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके मैं उ0नि0 मय फोर्स के इरनी से रवाना होकर नरवे  जाने वाली नहर के रास्ते आगे बढ़ रहा था। कि सामने से तीन लड़के आते हुए दिखाई दिये जो पुलिस की गाड़ी देखकर ठिठकने लगे कुछ शक हुआ तो गाड़ी तेज की गयी और आगे बढ़े तो तीनों लड़के गाड़ी को तेज आते देखकर पीछे मुड़ कर भागने लगे इन तीनों का गाड़ी से पीछा कर पास पहुँच कर गाड़ी से उतर कर पीछा किया गया तो एक लड़के को ने  तथा दूसरे को का0 विरेन्द्र कुमार ने तथा तीसरे को का0 गोपाल रजक ने समय करीब  16.30   बजे नहर की पटरी सड़क पर पकड़ लिया तीनों से नाम पता पूछा गया तो ने जो लड़का पकड़ा था। उसने अपना नाम 1.अनमोल पुत्र सल्लाम निवासी ग्राम नरवे थाना बरदह जनपद आजमगढ़ तथा का0 गोपाल ने जो लड़का पकड़ा था उसने अपना नाम 2.विकाश पुत्र आदर्श गौतम निवासी ग्राम नरवे थाना बरदह जनपद आजमगढ़ बताया तथा जिस लड़के को का0 विरेन्द्र ने पकड़ा था उसने अपना नाम 3.विशाल पुत्र राम आसरे निवासी ग्राम नरवे थाना बरदह जनपद आजमगढ़ बताया । उपरोक्त पकड़े गये तीनों अभियुक्त मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त है। तीनों की बारीबारी जामा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त अनमोल पुत्र सल्लाम के कब्जे ,पहनी लोवर की दाहिनी जेब से एक अदद चेन पीली धातु की तथा अभियुक्त विकास पुत्र आदर्श गौतम की पहनी शर्ट की बायीं जेब से एक लेडीज अंगुठी पीली धातु की बरामद हुई।बरामदा माल को सील सर्वे मोहर किया गया तथा विश्वास में लेकर पूछताछ की गयी तो इन्होने उर्मिला देवी के मकान में चोरी करना स्वीकार किया तथा इनकी निशादेही पर एक झाड़ी से एक मोटर समर सेबुल लोहा की तथा 03 शर्ट 03 पैण्ट जेन्ट्स बरामद हुई ।

और नया पुराने