आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सिधारी
आज़मगढ़:- दिनांक 19.12.2020 को लालजी थाना सिधारी आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर एक तहरीर बाबत खुद की लड़की कु0 डिम्पल पुत्री लालजी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष घर से कही चले जाने के सम्बंध मे दाखिल किया । जिसके सम्बंध मे गुमशुदगी दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरण-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर डा0 राजेश कुमार के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र के निर्देशन मे उ0नि0 हरिश्चन्द्र प्रसाद द्वारा गुमशुदा लड़की कु0 डिम्पल उम्र 20 वर्ष का पतारसी सुरागरसी लगाते हुये व सर्विलांस सेल व मुखबिर खास की मदद से पता लगा की गुमशुदा कु0 डिम्पल उम्र 20 वर्ष नरौली तिराहे पर मौजूद है। इस सूचना पर गुमशुदा लड़की कु0 डिम्पल के पिता को बुलाकर साथ में लेकर नरौली तिराहा पर आया तो कु0 डिम्पल ने अपने पिता को देखकर आ गयी । कु0 डिम्पल को साथ में लेकर थाना उपस्थित आकर अग्रिम कार्यवाही करते हुये उसके परिजन पिता लालजी पुत्र श्यामदेव व भाई सुनील पुत्र लालजी व ग्राम प्रधान रिंकू मौर्य पुत्र शिवमंगल मौर्य व पूर्व बीडीसी राणा सिंह पुत्र दयाशंकर सिंह थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ को सुपुर्द किया गया ।
बरामद गुमशुदा लड़की
कु0 डिम्पल पुत्र लालजी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष
बरामद करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
उ0नि0 हरिश्चन्द्र प्रसाद थाना सिधारी आजमगढ
का0 पंचदेव यादव थाना सिधारी आजमगढ
का0 अभय सिंह थाना सिधारी आजमगढ
का0 संजय यादव थाना सिधारी आजमगढ
म0का0 दिब्या धवन थाना सिधारी आजमगढ