आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। जीयनपुर नगर पंचायत के नौशहरा वार्ड में कई साल से रास्ते पर नाली की पटिया और नाली टूट गई थी, जिसकी वजह से रास्ते पर पानी बहता था और आए दिन लोग गिरकर घायल हो जाते थे। वार्ड के लोगों ने बताया कि- कई बार इसकी शिकायत नगर पंचायत को की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ, थक हार कर हम लोग पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय खुरमुली गुप्ता के घर गए उनके पुत्र दीपक गुप्ता ने मौके पर उपस्थित होकर अपने व्यक्तिगत सहयोग से पटिया और नाली का मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया। वैसे इस संबंध में पूर्व चेयरमैन के पुत्र दीपक गुप्ता ने बताया कि- मेरे यहां वार्ड के कुछ लोग गए थे और अपनी समस्याओं से अवगत कराया मैं तत्काल मौके पर आकर उनकी समस्याओं का यथाशक्ति निवारण करने का प्रयास कर रहा हूं।