Breaking News

किसान बिल किसानों के खिलाफ, बन जाएँगे मजदूर --कमला राय

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को दी गई श्रद्धांजलि, 2 मिनट का रखा गया मौन।

सरकार किसानों को पूंजीपतियों के हाथों बेचने को कर रही मजबूर।

कवरेज डेस्क: 20 दिसंबर--जनपद आज़मगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लाक अजमतगढ़ अंतर्गत सराय सागर मालटारी गांव में अखिल भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कमला राय ने कहा कि- देश का किसान किसान बिल को लेकर हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बाद 20 दिनों से सड़कों पर किसान बिल को लेकर आंदोलित है।
जिसमें कई किसान अब तक शहीद हो गए हैं, पर सरकार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर किसानों को पूंजीपतियों के हाथों में बेचना चाहती हैं, जो हम कत्तई बर्दास्त नही करेंगे, सरकार को तीनों बिल वापस ही लेने पड़ेंगे। रविवार को सगड़ी तहसील के मालटारी गांव में अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष कमला राय के नेतृत्व में उनके आवास पर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस दौरान जिला अध्यक्ष कमला राय ने कहा कि- सरकार ने जो किसान बिल बनाया है वह किसानों के हित में नहीं है, इससे बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है। किसान की खेती कांट्रेक्ट पर सरकार ले लेगी, और उसके बाद हम किसानों को मजदूर बनाएगी। मजदूरी भी कम देंगे।
इस दौरान मौके पर ब्लॉक मंत्री योगेंद्र सिंह पटेल, अरुण राय, अशोक राय, शिवचन्द सिंह, बहादुर सिंह पटेल, राजेश, प्रमोद, शीतल, रिजवान नगीना गोंड़, धर्मेंद्र पटेल, सुनील राय, सुभाष विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने