Breaking News

मुबारकपुर बाजार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा की गई खाद्य तेल की गुणवत्ता की जाॅच, नमूने संग्रहीत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 18 दिसम्बर-- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा खाद्य पदार्थों को तलने के लिए बार-बार  प्रयुक्त होने वाले खाद्य तेल की गुणवत्ता की जाॅच हेतु मुबारकपुर बाजार से खाद्य कारोबारकर्ता रईस अहमद की दुकान से कड़ाही के तेल (यूज आॅयल) का नमूना संग्रहित कर जाॅच हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया।जिसकी जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जायेगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम बुझावन चैहान, रामचन्द्र एवं प्रेमचन्द्र उपस्थित रहे। 

और नया पुराने