Breaking News

सिंचाई करते समय ठंड लगने से एक किसान की मौत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बोझीया गांव निवासी राम प्रताप यादव पुत्र विमल यादव उम्र 47 वर्ष शनिवार की शाम 7:30 बजे गेहूं के खेत में सिंचाई करने गए थे अचानक वहां उनको पहले ठंड लगी और बेहोश होकर खेत में गिर गए।
 परिजन द्वारा उन्हें पहले प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां हालत सीरियस देख डॉक्टरों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।
सदर अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
समाचार लिखे जाने तक इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई थी मृतक रामप्रताप के 2 लड़के और 3 लड़कियां हैं घटना से परिवार में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

और नया पुराने