Breaking News

मेहनाजपुर: एक-एक नाजायज चाकू के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-मेहनाजपुर

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह*, पुलिस अधीक्षक नगर, व क्षेत्राधिकारी लालगंज व प्रभारी निरीक्षक सुनील चन्द तिवारी थाना मेहनाजपुर के कुशल निर्देशन में दिनांक 25/01/2021 को उ.नि. अतीक अहमद मय हमराहीयान के वास्ते देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित व रोकथाम जुर्म जरायम के ग्राम बाजनपुर से पल्हना जाने वाले मार्ग पर फक्कड़ बाबा के पास सड़क पुलिया पर मामूर थे कि एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति पल्हना की तरफ से आ रहे थे कि पुलिस पार्टी को देखकर लगभग 50 कदम पहले अपने मोटरसाइकिल छोड़कर भागना चाहे कि हमराही कर्मचारीगण की मदद से दोनों व्यक्तियों को पकड लिया गया । पकडे गए व्यक्तियों का नाम पता व भागने का कारण पूछा गया तो अपना क्रमशः 1. विशाल पाण्डेय पुत्र रामनिवास पाण्डेय ग्राम पल्हना थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ 2. सोनू ठठेरा पुत्र मोती ठठेरा ग्राम पल्हना थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ बताये तथा यह भी बताया कि साहब हमारे पास एक-एक चाकू है कि अभियुक्तगण को उनके अपराध का बोध कराते हुये व कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. विशाल पाण्डेय पुत्र रामनिवास पाण्डेय ग्राम पल्हना थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ 
2. सोनू ठठेरा पुत्र मोती ठठेरा ग्राम पल्हना थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़

विवरण बरामदगी

एक –एक अदद चाकू नाजायज 

पंजीकृत अभियोग

1. मु.अ.सं.09/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ 
2. मु.अ.सं.10/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. SI अतीक अहमद 
2. का. विकास यादव 
3. का. अरुण कुमार यादवथाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़

और नया पुराने