आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़: वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 26.01.2021 को SI राजेन्द्र प्रसाद मय हमराही कर्मचारी के थाने से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन तथा किसान ट्रैक्टर रैली के दृष्टिगत थाना क्षेत्र मे भ्रमणशील रहकर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी करते हुए तलाश वांछित/वारंटी व विवेचना हेतु क्षेत्र मे मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 23/2021 धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त हरिवंश उर्फ हन्नू पुत्र जीतई यादव ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता दोयम थाना महराजगंज आजमगढ़ इस समय औघड़गंज बंधे पर मौजूद है,इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराही कर्मचारी व मुखबीर खास को साथ लेकर तत्काल मौके से प्रस्थान कर औघड़गंज से कुछ दूर पहले पहुँचे। मुखबीर इशारा कर हट-बढ़ गया कि पुलिस टीम द्वारा बंधे के पास खड़े व्यक्ति के पास अचानक पहुँचकर उसे घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर अपना नाम हरिवंश उर्फ हन्नू पुत्र जीतई यादव ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता दोयम थाना महराजगंज आजमगढ़ बताया । पकड़ा गया व्यक्ति मुकदमा उक्त का नामित एवं धारा 272, 273 IPC व 60 EX ACT का अभियुक्त है । कारण गिरफ्तारी से अवगत कराकर समय करीब 11.05 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0- 163/2020 धारा 147, 323, 332,353,427, 506 IPC थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0- 025/2020 धारा 352, 504, 506 IPC थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 23/2021 धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधिनियम
गिरफ्तार अभियुक्त
हरिवंश उर्फ हन्नू पुत्र जीतई यादव निवासी ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता दोयम थाना महराजगंज आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व में SI राजेन्द्र प्रसाद, HC भैया लाल
