Breaking News

जिला टास्क फोर्स एवं जिला स्वास्थ्य समिति की माह जनवरी 2021 की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 27 जनवरी-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स एवं जिला स्वास्थ्य समिति की माह जनवरी 2021 की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 31 जनवरी 2021 से शुरू किया जा रहा है। इसी के साथ ही 30 जनवरी 2021 को पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के जागरूकता के लिए जिला एवं ब्लाक स्तर पर रैली निकाली जायेगी। उन्होने बताया कि 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य 653290 है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए 2402 बूथ बनाये गये हैं एवं 32 मोबाइल टीमें, 46 ट्रांजिट टीमें, इसी के साथ ही 1187 हाउसहोल्ड टीमें लगायी गयी हैं। इसी के साथ ही उन्होने बताया कि 01, 02, 03, 06 एवं 07 फरवरी 2021 को 0-5 वर्ष तक के पोलियो ड्राप पीने से छूटे हुए बच्चों को 1187 टीमें घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलायेगी, 08 फरवरी 2021 को बी टीम एक्टिविटी करायी जायेगी। 
जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिये कि सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए अपने संबंधित एसडीएम के साथ बैठक कर लें। 
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने 28 एवं 29 फरवरी 2021 को कोविड वैक्सीनेशन स्वास्थ्य कर्मियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को किया जायेगा। जिलाधिकारी ने प्राइवेट अस्पताल के डाक्टरों से कहा कि अपने स्टाफ को भी कोविड टीकाकरण करवा लें। 
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का कोविड टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। 
इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा जननी सुरक्षा योजना, नियमित टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, परिवार नियोजन, आशाओं का भुगतान, आयुष ओपीडी, टीबी मरीजों का अंकन आदि बिन्दुओं की विस्तार से समीक्षा की गयी। 
जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में परशुरामपुर, हरैया, रानी की सराय, पवई, अतरौलिया में भुगतान में खराब प्रगति पाये जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एमओआईसी को निर्देश दिये कि 31 जनवरी 2021 तक प्राथमिकता के आधार पर भुगतान कराना सुनिश्चित करें, जिससे कि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो। 
प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना की समीक्षा मंे आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष फीडिंग की प्रगति बेहद खराब पाये जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित डीसीपीएम के माह जनवरी 2021 को वेतन रोकने के लिए सीएमओ को निर्देश दिये। इसी के साथ ही आयुष ओपीडी की समीक्षा में लक्ष्य के सापेक्ष जहानागंज, बिलरियागंज, पवई, मुहम्मदपुर, तहबरपुर, रानी की सराय आदि से संबंधित सीएचसी/पीएचसी पर आयुष डाक्टरों द्वारा ओपीडी कम किये जाने पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिये कि जहाॅ-जहाॅ संविदा आयुष डाक्टर की तैनाती है, उसे समाप्त करने की कार्यवाही करें। 
इस अवसर पर सीएमओ डाॅ0 एके मिश्रा, एसीएमओ डाॅ0 संजय, डाॅ0 एके सिंह, डिप्टी सीएमओ डाॅ0 वाईके राय, डाॅ0 परवेज अख्तर सहित संबंधित अधिकारी एवं संबंधित एमओआईसी उपस्थित रहे। 

और नया पुराने