Breaking News

महराजगंज: आबकारी एक्ट में एक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- महराजगंज

आज़मगढ़: आज दिनांक 25.01.2021 को उ0नि0 हौसिला प्रसाद सिंह मय राह द्वारा देखभाल क्षेत्र, शांति व्यवस्था डियूटी व अन्य कार्य सरकार मे मामूर रहकर औघड़गंज तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर खास ने आकर बताया कि प्यारे यादव के गन्ने के खेत मे कुछ लोग अवैध अपमिश्रित देशी दारु मे फिटकरी व यूरिया मिलाकर पैंकिंग कर रहे हैं । लेने वालों की भी आवाजाही लगी है ।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मय मुखबिर आसनाय राह से मौके पर पहुँची तो कुछ दूरी से ही मुखबिर ने इशारा करके दिखाया कि वही जहाँ गन्ने के खेत के पास लोग खड़े है । उसी गन्ने के खेत में अवैध अपमिश्रित शराब रखे है और बेच रहे हैं । पुलिस टीम जैसे ही आगे बढ़ी कि पुलिस को आता देखकर गन्ने के खेत मे खड़े लोग यह कहते हुए भागे कि भागो पुलिस आ रही है ।  पुलिस टीम द्वारा घेरघार कर मौके से एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो अपना नाम इरफान S/O इरशाद सा0 कस्बा महराजगंज जनपद आजमगढ़ थाना महराजगंज उम्र करीब 35 वर्ष बताया तथा भागने का कारण बताया कि हम लोग देशी दारु मे फिटकिरी व यूरिया मिलाकर उसकी तीव्रता बढ़ाते है और पैकिंग करके बेचते हैं तथा एक पाऊच (पन्नी) मे करीब 700 ML देशी दारु पैक करते हैं । मेरे साथी रामसिंह यादव S/O लाल साहब यादव R/O जजमनजोत थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़, हरिवंश उर्फ हन्नू S/O जीतई यादव ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता दोयम, PS महराजगंज जनपद आजमगढ़, परमहंश यादव उर्फ भाने S/O जीतई यादव ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता दोयम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ तथा दो व्यक्ति और थे जिनका नाम पता मैं नही जानता हूँ पैंकिंग कर रहे थे तथा उन्ही लोगों के साथ आये थे जो भाग गये । मै भी पकड़े जाने के डर से भाग रहा था कि पकड़ लिया गया । मौके पर ही अभियुक्त की जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास वही मौके पर गन्ने के खेत मे रखा हुआ 04 बोरी प्लास्टिक की बोरी मे सफेद रंग की पाउच (पन्नी) जो 130 नग है और पन्नी प्लास्टिक मे 250 ग्राम यूरिया व 100 ग्राम फिटकिरी बरामद हुआ । प्लास्टिक की पन्नी मे भरा हुआ तरल पदार्थ को सूंघा गया तो देशी कच्ची शराब की गंध आ रही थी । जिसे इरफान द्वारा बताया गया कि इसी यूरिया व फिटकिरी को इसी कच्ची देशी दारु मे मिलाकर लोग तीव्रता बढ़ा देते हैं और खूब अच्छी बिक्री होती है । यही हम लोग तैयार कर बेच रहे थे कि आप लोग आ गये । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 23/2021 धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

इरफान पुत्र इरशाद सा0 कस्बा महराजगंज थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़

बरामदगी

04 बोरी प्लास्टिक की बोरी मे सफेद रंग की पाउच (पन्नी) जो 130 नग है और पन्नी प्लास्टिक मे 250 ग्राम यूरिया व 100 ग्राम फिटकिरी

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं023/2021धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधिनियम

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व में SI राजेन्द्र प्रसाद,HC रमेश कुमार, HC उमाकान्त यादव, का0 रविन्द्र यादव व का0 अभिषेक राय थाना महाराजगंज

और नया पुराने