Breaking News

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, रैली को हरी झंडी दिखाकर एसपी ने किया रवाना।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 18 जनवरी-- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत प्रथम दिन रिर्जव पुलिस लाइन, आजमगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा उद्घाटन एवं शुभारम्भ किया गया। 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इसके पश्चात् डीएवी इन्टर कालेज के एनसीसी कैडेटों के वाक्थान रैली को भी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। 

उक्त अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर कुमार जायसवाल के द्वारा भी उपस्थित जनमानस, बस व ट्रक एशोसिएसन के पदाधिकारियों एवं विद्यार्थियों तथा मीडिया कर्मियों को सम्बोधित करते हुए माह भर चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से बताया गया। 

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सन्तोष कुमार सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा माह के मनाये जाने के महत्व को रेखाकिंत करते हुए सभी लोगों के सहयोग की अपेक्षा की गई। 
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा देश, प्रदेश एवं जिले स्तर पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर खेद व्यक्त किया गया। इस प्रथम राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाये जाने की आवश्यकता एवं महत्व पर विशेष रुप से अपने सम्बोधन में विशेष रुप से जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सड़क दुर्घटना के विविध कारणों के विषय में विस्तृत रुप से जानकारी दी गयी। उन्होने कहा कि दुर्घटना में घायलों एंव घायलों की मृत्यु के कारण सिर की चोट अहम होती है, साथ ही दुपहिया चालकों को हेल्मेट पहनने एवं चार पहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट लगाये जाने के महत्व को रेखांकित किया गया। 
इस अवसर पर सीओ सिटी, टीएआई आजमगढ़, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सत्येन्द्र यादव, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) पवन कुमार सोनकर, एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

और नया पुराने