Breaking News

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा बैठक का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर

आज़मगढ़/सरायमीर: विकास खण्ड मिर्जापुर के न्याय पंचायत पेड़रा में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विधायक, (विधायक) विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विश्वविजय सिंह, एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मणीन्द्र मिश्रा, एवं  अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह थे।बैठक को संबोधित करते हुये उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा।
बीजेपी सरकार जीरो टालरेंस की बात करती है बीजेपी सरकार में चालीस घोटाले सामने आये हैं पशुधन विभाग से लेकर सहकारिता विभाग में घोटाले ही घोटाले मिले, यहाँ तक कि यह सरकार श्मशान के निर्माण में भी दलाली कर रही है जिसके परिणामस्वरूप गंभीर हादशा हुआ, यह सरकार नौजवानों को रोजगार देने मे अक्षम साबित हुयी, अपराध चरम पर है, बेटी बचाओ का नारा देने वाली बीजेपी के सरकार मे महिलायें सुरक्षित नहीं है, कांग्रेस सभी मुद्दों पर लगातार आंदोलन कर रही है,
उन्होंने कहा न्यायपंचायत से लेकर गाव स्तर तक संगठन खड़ा किया जा रहा है, किसानो नौजवानों से लगातार संवाद किया जा रहा है कांग्रेस प्रदेश में राजनीति का नया आयाम दर्ज करेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव विश्वविजय सिंह ने कहा कि बैठक में कार्यकर्त्ताओं का उत्साह आमजन की उपस्थिति से लग रहा है लोग कांग्रेस  से आशान्वित है,
जवान किसान मजदूर सभी वर्तमान सरकार से पूरी तरह त्रस्त है। न्यायपंचायत से लेकर गांव स्तर तक कांग्रेस पार्टी शीघ्र संगठन तैयार कर लेगी। और पूरी ताकत से जनता की लड़ाई लड़ेगी बैठक की अध्यक्षता मिर्जापुर ब्लाक अध्यक्ष रविशंकर पाण्डेय व संचालन पीसीसी सदस्य आशुतोष द्विवेदी ने की।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष हवलदार सिंह, पंकज कुमार सोनकर, अंशुमाली राय, परवेज अहमद, शमीम अहमद, शादाब अहमद, रियाज अहमद, अखिलेश तिवारी, ओमप्रकाश सरोज,कमला पाठक, मोहम्मद आरिफ, कामता प्रसाद, मोहम्मद उमर, मोहम्मद फैसल, निसार अहमद, वसीक अहमद के साथ क्षेत्र के हजारों पुरुष व महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

और नया पुराने