Breaking News

कोविड शील्ड टीकाकरण सत्र के दूसरे चक्र के लिए वैक्सीन आज सभी तय स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहुँच जायेंगी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 21 जनवरी-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके मिश्रा ने बताया कि कल से शुरू होने वाले कोविड शील्ड टीकाकरण सत्र के दूसरे चक्र के लिए वैक्सीन आज सभी तय स्वास्थ्य केन्द्रों पर दोपहर तक पहुँच जायेंगी। सभी अधीक्षक प्रभारी जिनके यहाँ टीकाकरण सत्र चलेगा, इस बात को सुनिश्चित कर लें कि उनके साइट पर जिन 100 लोगों को टीका लगना निर्धारित हुआ है, यदि उनमें से सभी चिन्हित लाभार्थी नही आए हैं, परन्तु ऐसे लाभार्थी अवश्य उपस्थित हैं, जिनका नाम टीकाकरण सूची में उपलब्ध है ऐसी परिस्थितियों में उनका टीका भी वे लगवा सकते हैं, परन्तु ध्यान रहे ये संख्या 100 से ज्यादा नही होनी चाहिए।

सीएमओ ने बताया विगत कोविड टीकाकरण दिवस के सत्र में किसी भी लाभार्थी को कोई गंभीर समस्या वैक्सीन को लगवाने से नही आई है, इसलिए इससे बहुत परेशान होने की आवश्यकता नही है। उन्होंने बताया कि इस बार हमारी पूर्व की निर्धारित चार साइटों के अलावा 15 नये स्थान बनाये गये हैं, जहाँ कल सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक टीकाकरण किया जायेगा। 
आज सुबह सीएमओ ने मंडलीय जिला चिकित्सालय के पीछे स्थित कोविड भवन से जिले के अन्य स्थानों पर पुलिस सुरक्षा में भेजी जाने वाली कोविडशील्ड टीकाकरण वाहन को अपने समक्ष ही देखरेख में गाड़ियों से भेजवाया और ले जाने वाले वाहन चालक एवं सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।
इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ0 संजय कुमार, एसीएमओ डाॅ0 एके सिंह, कोल्ड चेन मैनेजर पूनम शुक्ला, यूनिसेफ प्रवेश मिश्रा, गुफरान अहमद इत्यादि उपस्थित रहे।

और नया पुराने