आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सेवरा कुंड में कांग्रेस ने लगाई किसानों के बीच चौपाल।
किसान बिल पर किसानों को किया जागरूक,बिल वापसी तक जारी रहेगा संघर्ष।
आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ अंतर्गत सेवरा कुंड गांव में न्याय पंचायत स्तर पर किसानों को मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाकर सरकार द्वारा जारी किसान बिल के मुद्दों पर चर्चा करते हुए किसानों को जागरूक करने का प्रयत्न करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और गांव गांव जाकर संगठन से जुड़े लोगों को बारीकियां समझाने पर विशेष बल दिया गया ।
वही बैठक को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि- सरकार किसानों को गुमराह करने का प्रयत्न कर रही है और किसान बिल लाकर किसानों की जमीन पूजी पतियों के हाथों में देकर स्वयं जमीन के मालिकाना हक से किसानों को दूर करते हुए उन्हें मजदूर बनाने का प्रयास जो कर रही है उसे हम कभी सफल नहीं होने देंगे ।।उन्होंने कहा कि किसान सड़कों पर है सैकड़ों किसानों की मौत अब तक हो चुकी है पर सरकार किसानों के बीच जाकर उन्हें आसक्त नहीं कर रही है कि आखिर बिल में ऐसा है क्या है। जिससे किसान आंदोलित है पर कांग्रेस पार्टी के लोग सरकार के ऐसे कार्यो को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और बिल वापसी तक हम किसानों के साथ संघर्ष करते रहेंगे ।यह किसानों का देश है गरीबों का मजदूरों का आवाज हम सदियों से उठाते रहे हैं और उठाते रहेंगे पर जो किसानों को ठगने का प्रयास बीजेपी की सरकार कर रही है। उसे कांग्रेस के लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे ।
वही बैठक को संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य मुकेश राय ने कहा कि- इस समय हमें संगठन को मजबूत करने और उसे आगे बढ़ाने की जरूरत है जिस तरह से हम विगत दिनों पिछड़े हुए हैं और ऐसी दशा में हमें संगठन को मजबूत बनाकर ही आगे बढ़ने की जरूरत है उन्होंने भी किसानों के मुद्दे पर संघर्ष करने का ऐलान किया व किसान बिल वापसी तक संघर्ष करने का वादा किसानों के बीच किया गया।
कांग्रेस नेता अनिरुद्ध राय ने कहा कि- हम कांग्रेस के लोग पार्टी के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आवाहन पर गांव-गांव में जाकर कांग्रेस की नीतियों को लोगों से बता रहे हैं और वर्तमान में सरकार द्वारा लागू किए गए किसान बिल को लेकर उसकी खामियों को उजागर कर रहे हैं। और लोगों को बता रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों के हित को लेकर कितनी गम्भीर थी और कितनी योजनाएं संचालित की जिसका किसानों को आज तक मिलता आ रहा है।
बैठक का संचालन सूर्यनाथ तिवारी एवं अध्यक्षता राजदेव यादव ने किया। इस दौरान देवेंद्र निषाद पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष पदम चौहान मुकेश राय अनिरुद्ध राय फजलुर रहमान राम नरेश प्रजापति राम विजय यादव संजय राम अरविंद राम तेज प्रताप रमाशंकर मिश्रा आदि लोग रहे।



