आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- बरदह
आज़मगढ़। दिनांक 20.01.021 को प्र0नि0 विनोद कुमार मय हमराह देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन, तलाश वांछित अभियुक्त करता हुआ मुक्तिपुर में खडा होकर संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की चेकिंग कर रहा थे कि मुखबीर खास आकर सूचना दिये कि साहब सामूहिक बलात्कार से सम्बन्धित वीडियो वायरल करने वाला अभियुक्त विक्कू राजभर महुजानेवादा में मौजूद है कहीं जाने की फिराक में है। यदि जल्दी किया जाय तो पकडे जा सकते हैं। इस सूचना पर विश्वास कर प्र0नि0 मय हमराहियान मय मुखबीर मय वाहन सरकारी के महुजा मोड से कुछ दुर पहले ही मुखबीर खास एक व्यक्ति की तरफ इशारा करके हट बढ गया। हम पुलिस वाले एकाएक महुजा तिराहे पर खडे व्यक्ति के पास जैसे ही पहुंचा कि हम पुलिस वालों को देखकर मार्टिनगंज रोड की तरफ तेज कदमों से चलने लगा कि हम पुलिस वालों ने घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर 50 कदम मार्टिनगंज की तरफ जाते जाते पकड लिया पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया अपना नाम 1. विक्कू उर्फ विपुल राजभर पुत्र विरजू राजभर साकिन ग्राम महुजा नेवादा थाना बरदह जनपद आजमगढ उम्र करीब 20 वर्ष बताया। भागने का कारण बताया कि साहब मेरे चाचा सोचन राजभर पुत्र दुखी राजभर जो नेवासा पर ग्राम चौकी पिलखुआ थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर में रहते है। अपने चाचा के घर आता जाता हूँ दिनांक 25.12.2020 को मै अपने चाचा सोचन राजभर के घर गया हुआ था। कि मेरा दोस्त सोनू राजभर पुत्र सुखराम राजभर जो उसी गाँव का ही है। मुझसे मेरी मोबाइल मांगकर ले गया था। और कहा कि अभी लाकर देता हूँ। दिनांक 25.12.2020 को जो घटना प्रेमबालिका के साथ हुई थी उसका वीडियो सोनू द्वारा मेरे मोबाइल फोन से बनाया था। साहब बाद में जब मुझे मोबाइल दिया तो वही वीडियो गल्ती से मुझसे वायरल हो गया था। जिसको कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 12.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। तथा उसके कब्जे से बरामद मोबाइल गवाह के समक्ष कब्जा पुलिस में लेकर एक सफेद कपडे में रखकर सील सर्व मोहर कर नमूना सील तैयार किया।
गिरफ्तारी का विवरण- प्र0नि0 विनोद कुमार मय हमराह का0 देवेश यादव का0 धर्मराज म0का0 कविता मेहरोत्राचालक हे0कां0 संतोष सिंह द्वारा अभियुक्त विक्कू उर्फ विपुल राजभर पुत्र विरजू राजभर साकिन ग्राम महुजा नेवादा थाना बरदह जनपद आजमगढ उम्र करीब 20 वर्ष को समय करीब 12.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।
पूछताछ का विवरण- अभि0 गण द्वारा स्वंय की मोबाइल से विडियो वायरल करना स्वीकार ।
अपराध का तरीका-अभियुक्तगण द्वारा बताया गया उसके दोस्तो द्वारा दिनांक 25.12.2020 को समय 7 बजे शाम को अपना घर दिखाने हेतु प्रार्थिनी को ग्राम चौकी (पिलखुआँ) थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ले जाकर सभी साथ मिलकर दुपट्टे पर कुछ छिड़ककर मुँह पर लगाकर मदहोश करके बलात्कार करना तथा मेरे मोबाइल से तथा अश्लील विडियों बनाकर वायरल करना ।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 09/21 धारा 376डी भादवि 67 आईटी एक्ट थाना बरदह जनपद आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. विक्कू उर्फ विपुल राजभर पुत्र विरजू राजभर साकिन ग्राम महुजा नेवादा थाना बरदह जनपद आजमगढ
बरामदगी- एक अदद मोबाइल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- प्र0नि0 विनोद कुमार मय हमराह का0 देवेश यादव का0 धर्मराज म0का0 कविता मेहरोत्राचालक हे0कां0 संतोष सिंह