आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- बरदह
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित ,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 17.1.2021 को प्र0नि0 बरदह विनोद कुमार मयहमराह का0 देवश यादव, का0 कृष्णचन्द्र, का0 विपिन सिह ,म0का0 पारुल मिश्रा द्वारा चेकिग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन करते हुये ग्राम दुबरा मे मौजूद थे उसी दौरान मुखबीर ने आकर सूचना दिया कि मु0अ0स0 230/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त करिया पुत्र मक्कू इस समय बरौना बाजार मे मौजूद है तथा कही जाने के फिराक मे वाहन का इन्तजार कर रहा है इस सूचना पर प्र0नि0 मय हमराहियान के साथ बरौना बाजार पहुचकर उक्त व्यक्ति को पकड लिया गया । पकडे गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम करिया उर्फ नसीम पुत्र मक्कू उर्फ मकबुल ग्राम सोफिगढ थाना अहिरौला आजमगढ बताया । पकडे गये व्यक्ति को मुकदमा उपरोक्त का बोध कराते हुये बरौना बाजार मे समय 7.50 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि गौ तस्करी कर अपने परिवार का पोलन पोषण करता हूँ ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
करिया उर्फ नसीम पुत्र मक्कू उर्फ मकबुल ग्राम सोफिगढ थाना अहिरौला आजमगढ
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 -237/15 धारा- 3/5ए/8 गो0नि0अ0 11 पशुक्रुरता अधि0 थाना बरदह आजमगढ़
2. 230/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद व समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1989 थाना बरदह,आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्र0नि0 बरदह विनोद कुमार मय हमराह का0 देवश यादव का0 कृष्णचन्द्र का0 विपिन सिह म0का0 पारुल मिश्रा थाना बरदह जनपद आजमगढ ।