आज़मगढ़।
रिपोर्ट विशाल कुमार
आज़मगढ़/बुढ़नपुर: थाना कप्तानगंज कस्बा निवासी अफजल का पचीस वर्षीय पुत्र को मरा हुआ समझकर अज्ञात हमलावर थाना अतरौलिया के केशवपुर पुल के पास नदी के किनारे पर छोड़कर फरार हो गए थे जिसे शुबह लोगों ने जब ऐसी हालत में देखा तो एक सौ बारह नंबर पर काल करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा रानीपुर अस्पताल भेजवाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। अस्पलात में होश आने के बाद आसिफ ने पुलिस को अपना नाम पता बताया जिस पर पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को देकर अस्पताल बुलाया। आसिफ की ऐसी हालत किसने की है अभी तक पता नहीं चल पाया है वैसे पुलिस गम्भीर रूप से घायल आसिफ से पूछताछ जारी रखी हुई हैं । परिजनों ने बताया है कि अठारह जनवरी की देर शाम आसिफ कप्तानगंज कस्बे में स्थित अपनी दुकान के पास मुंह धो रहा था तभी एक सफेद रंग की बुलेरो कार से उतरकर कुछ लोग उसको बुलेरो में बैठाकर कहीं चले गए थे। तबसे परिजन इसकी इधर उधर तलाश भी कर रहे थे । आसिफ को कौन लोग अपने साथ ले गए थे और क्यो इसे मारकर मरा हुआ समझ कर फरार हो गये थे अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है।