Breaking News

जिलाधिकारी ने निजामाबाद तहसील का किया औचक निरीक्षण, साफ सफाई के साथ अभिलेखागार में रिकार्डों का किया अवलोकन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 21 जनवरी-- जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा तहसील निजामाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखागार में रिकार्डों का अवलोकन किया गया। इसी के साथ ही कर्मचारियों के जीपीएफ पासबुक का भी अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने एसडीएम निजामाबाद को निर्देश दिये कि रिकार्ड रूम की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें एवं रिकार्ड रूम की स्वयं मानीटरिंग करते रहें एवं रिकार्डों को सुव्यवस्थित ढ़ंग से रखवाना सुनिश्चित करें।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा तहबरपुर विकास खण्ड में आजमगढ़ निजामाबाद मार्ग ग्राम सेमरा में 300 मी0 सड़क लेपन मरम्मत का कार्य एवं विकास खण्ड रानी की सराय में खातिरपुर में पिच रोड से डढ़वा पुरवा तक 550 मी0 मिट्टी लेपन के कार्य का निरीक्षण किया गया। 
इस अवसर पर एसडीएम निजामाबाद राजीव रतन सिंह, पीडब्ल्यूडी निर्माण खण्ड-2 के एक्सीयन, एई, जिला पंचायत के अभियन्ता शशि चन्द्र यादव एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एके सिंह उपस्थित रहे।

और नया पुराने