Breaking News

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 21 जनवरी-- विकासखंड महाराजगंज के बिशुनपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को दवा का वितरण भी किया।
इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में नेत्र सर्जन डॉक्टर गोल्डेन यादव व दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अलिंद चौरसिया ने आंख दांत ब्लड प्रेशर शुगर आदि बीमारियों के उपचार के लिए शिविर में आए हुए सैकड़ों मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण कर निःशुल्क उपचार किया।
शिविर के आयोजक समाजसेवी पंडित रिशु प्रताप मिश्र व विवेक मिश्र ने बताया कि-निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कराने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के गरीब, मजदूर बेहतर चिकित्सा सेवा का लाभ ले सकें। ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भविष्य में भी कराते रहने का भरोसा दिलाया।
आस पास के लोग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर क्षेत्र के लोगो ने इस निशुल्क शिविर का लाभ उठाया।
इस दौरान शिविर में दुर्गावती, राजाराम मिश्र, किशोरी देवी, कपिल देव मिश्र, विश्वनाथ कुमार, महेंद्र यादव, मुलायम यादव।

और नया पुराने