Breaking News

छेना मिठाई में चाॅदी वर्क के स्थान पर एल्युमिनियम, मिश्रित दूध में डिटरजेंट मिलने पर हुई कार्यवाही।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 28 जनवरी-- अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डाॅ0 दीनानाथ यादव ने बताया है कि जाॅच में विजय प्रताप सिंह यादव, भंवरनाथ चैराहा के यहाॅ छेना मिठाई में चाॅदी वर्क के स्थान पर एल्युमिनियम तथा दिलीप दास फरिहा चैराहा के यहाॅ मिश्रित दूध में डिटरजेंट पाया गया था।
उक्त के दृष्टिगत आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 की स्वीकृति प्राप्त कर संबंधित के खिलाफ मा0 अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में वाद दायर कर दिया गया, जिसमें खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के प्रावधानों के तहत 05 लाख रू0 तक का अर्थदण्ड एवं 03 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है।

और नया पुराने