Breaking News

अभियान चलाकर दूध की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दूध के 07 नमूने किये गए संग्रहित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 28 जनवरी-- जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा अभियान चलाकर दूध की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दूध के 07 नमूने, हरबंशपुर, मालतारी, नरौली, मुबारकपुर, भुजबल, गोपालगंज से संग्रहित कर जाॅच हेतु राजकीय जन विश्लेषण प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। 
उक्त नमूनों की जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत विभाग कार्यवाही करेगा। 
विभाग ईट राइट चैलेन्ज कार्यक्रम के तहत नियमित सतत् प्रवर्तन कार्यवाही के साथ ही साथ व्यापक स्तर पर खाद्य कारोबारकर्ता एवं आम जनमानस में जागरूकता का कार्यक्रम भी चला रहा है, जिसके तहत इस मास में जहाॅ 77 विधिक एवं 69 सर्विलांस के अब तक के सर्वाधिक नमूने संग्रहित किये गये हैं, वहीं दिनांक 28 जनवरी को बिलरियागंज में सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से 29 नमूनों की जाॅच की गयी। जिसमें से 25 नमूने प्रथम दृष्ट्या सही पाये गये एवं आमजन को इसके माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। 
इसी के साथ ही बिलरियागंज में खाद्य कारोबारकर्ताओं के पंजीकरण का कैम्प भी आयोजित किया गया। मौके पर ही आनलाइन आवेदन के उपरान्त 19 खाद्य कारोबारकर्ताओं के पंजीकरण उन्हें प्रदान किये गये। 
इस अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकित, हरेन्द्र, रामबुझावन इत्यादि उपस्थित रहे।

और नया पुराने