आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना तरवां
आज़मगढ़: आज दिनांक 23.02.2021 को प्र0नि0 तरवां मय हमराह कर्मचारीगण के साथ थाना हाजा से रवाना होकर चौकी क्षेत्र रासेपुर में शाहूपुर कानूनगो गांव के सामने रोड पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित/वारण्टी/वाहन चेकिंग के आदेश के अनुपालन में चेकिंग में मामूर थे कि तभी मुखबिर खास ने बताया कि मु0अ0सं0 12/2020 धारा 419/420भादवि व 60/60ए/63/72ञ आबकारी अधि0 व 51/63 कापी राइट एक्ट थाना तरवां आजमगढ़ से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रासेपुर बस स्टैंड पर खड़े वाहनो के आड़ में खड़ा है तथा ऐसा लग रहा है कि वह वाराणसी जाने वाली बस का इन्तजार कर रहा है कि मुखबिर खास की बातों पर विश्वास करके पुलिस टीम मुखबिर खास को साथ लेकर रासेपुर तिराहे के लिये चल दिये कि जैसे ही तिराहे से 20 कदम पहले पहुचें तभी एक खड़े टैम्पो के आड़ में उम्र करीब 20 वर्ष का एक लड़का खड़ा दिखाई दिया जिसकी तरफ मुखबिर खास इशारा करके हट गया तब पुलिस टीम वाहनों की आड़ लेकर अपने को छिपते छिपाते तिराहे के नजदीक पहुंची की खड़ा व्यक्ति उपरोक्त की एकाएक निगाह पुलिस टीम पर पड़ गयी और एकाएक बोंगरिया बाजार जाने वाले रोड की तरफ भागने लगा कि वहीं पर हमराही कर्म0गण की मदद से 50-60 कदम जाते-जाते उसे पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम गोलू उर्फ आसू सिंह पुत्र रामानन्द सिंह सा0 नदवां थाना तरवां आजमगढ़ बताया । जो थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 12/2020 धारा 419/420 भादवि व 60/60ए/63/72ञ आबकारी अधि0 व 51/63 कापी राइट एक्ट थाना तरवां, आजमगढ़ में प्रथम सूचना रिपोर्ट के नामजद वांछित अभियुक्त है, को कारण मकसद गिरफ्तारी बताकर समय करीब 10.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 12/2020 धारा 419/420भादवि व 60/60ए/63/72ञ आबकारी अधि0 व 51/63 कापी राइट एक्ट थाना तरवां आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
गोलू उर्फ आसू सिंह पुत्र रामानन्द सिंह सा0 नदवां थाना तरवां आजमगढ़
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 -11/2020 धारा 302 भा0द0वि0
2. मु0अ0सं0 12/2020 धारा 419/420भादवि व 60/60ए/63/72ञ आबकारी अधि0 व 51/63 कापी राइट एक्ट थाना तरवां,आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक तरवाँ स्वतंत्र कुमार सिंह मय हमराह
