आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना तरवां।
आज़मगढ़: आज दिनांक 23.02.2021 को प्र0नि0 तरवां मय हमराही के साथ बिनावर देखभाल क्षेत्र व *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के अभियान के अनुपालन में रवाना होकर खरिहानी से आगे आजमगढ़ तिराहे पर मौजूद थे कि तभी मुखबिर खास ने बताया कि मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 160/20 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंग0 एक्ट थाना तरवां, आजमगढ़ से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अपनी पत्नी के साथ ,जो लम्बा कद औऱ मुंह पर हल्की पकी दाढ़ी रखा है, खरिहानी बाजार पिकेट से मेंहनगर जाने वाली रोड पर मछली अड्डा के सामने रोड पर मेंहनगर किसी नेता के पास सिफारिश हेतु जाने के फिराक में किसी वाहन का इन्तजार कर रहा है मुखबिर खास की बातों पर विश्वास करके प्र0नि0 मय हमराहियान के साथ मुखबिर को भी साथ लेकर खरिहानी बाजार के लिये चल दिये तथा पिकेट खरिहानी बाजार पहुंच कर पिकेट पर सरकारी वाहन खड़ा कर मेंहनगर जाने वाली रोड मछली अड्डा के लिये अपने को छिपते छिपाते पैदल ही चल दिये कि मछली अड्डा के सामने ही एक लम्बा कद का व्यक्ति जिसके मुंह पर पकी हुई डाढ़ी दिखाई दे रही थी कि 20 कदम पहले मुखबिर खास उसी के तरफ इशारा करके हट बढ़ गया कि प्र0नि0 हमराह बल के साथ खड़े व्यक्ति के तरफ आगे बढ़े कि एकाएक उसकी निगाह पुलिस टीम पर पड़ गयी और मेंहनगर की तरफ भागने लगा कि हमराही कर्मचारीगण की मदद से 50-60 कदम जाते जाते घेर कर उसे पकड़ लिया गया तथा उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम राजेन्द्र पासी उर्फ भूसी पासी पुत्र रामबदन पासी सा0 रायपुर पलिया थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ बताया जो मु0अ0सं0 160/20 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंग0 एक्ट थाना तरवां,आजमगढ़ में प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामजद अभियुक्त है को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 08.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 160/20 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंग0 एक्ट थाना तरवां,आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
राजेन्द्र पासी उर्फ भूसी पासी पुत्र रामबदन पासी सा0 रायपुर पलिया थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ
अपराधिक इतिहास
अभियुक्त राजेन्द्र पासी उर्फ भूसी पासी पुत्र रामबदन पासी सा0 रायपुर पलिया थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ
1. मु0अ0सं0 20/014 धारा 147/148/149/302/307/506/120B भा0द0वि0 व 7 CLA ACT थाना तरवाँ जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 160/2020 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना तरवाँ जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0स0 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ
4. मु0अ0सं0 117/89 धारा 326323 भा0द0वि0 थाना जहानागंज जनपपद आजमगढ़
5. मु0अ0सं0 541/2014 धारा 379/504/506 भा0द0वि0 थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ
6. NCR 82/2009 धारा 323/504 भा0द0वि0 थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक तरवाँ स्वतंत्र कुमार सिंह मय हमराह
