Breaking News

सरायमीर: दो बाईक चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन मोटरसाईकिल के साथ अवैध तमंचा, कारतूस व नगदी बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- सरायमीर

आजमगढ़: दिनांक- 27-11-2020 को सत्यवान गौतम उर्फ पिन्टू पुत्र जुल्मी गौतम व अमरजीत उर्फ गुलाब यादव पुत्र स्व0 मंदेव यादव द्वारा  ग्राम गोकुलपुर पोस्ट व थाना सरायमीर SUPER SPLENDER गाड़ी,  दिनांक 01.10.2020 को सुरही बुजुर्ग से अपाची मोटर साइकिल व दिनांक- 28/08/2020 को मोटर साइकिल पैसन प्रो चोरी किया गया था। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान चोर, नकबजन ,लुटेरों से सम्बन्धित अपराधो की रोकथाम के तहत  अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में व  क्षेत्राधिकारी फूलपुर  के कुशल नेतृत्व आज दिनांक- 23.02.2021 को उ0नि0 विपिन कुमार सिंह  मय हमराह द्वारा दो नफर अभियुक्तों को 03 अदद वाहन मोटरसाइकिल व 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 02 अदद मोबाइलव 1740 रूपये नकद के साथ कोठिया मोड़ से समय करीब 08.10 बजे गिरफ्तार किया गया । थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 233/2020 धारा 379 भादवि व मु0अ0सं0 184/2020 धारा 379 भादवि व मु0अ0सं0 19/2021 धारा 379 भादवि में चोरी गई मोटर साइकिलों का बरामद कर सफल अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है। 

पुछताछ का विवरण-   अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उक्त गाड़ियों का वास्तविक नम्बर प्लेट हटाकर उसपर हम लोग अपने नाम से पंजीकृत वाहन का नम्बर लगाकर प्रयोग कर रहे थे और गाड़ियों को जौनपुर में लेकर बेचने जा रहे थे कि पकड़े गए । 

गिरफ्तार अभियुक्त गण-

1.सत्यवान गौतम उर्फ पिन्टू पुत्र जुल्मी गौतम निवासी पवई लार्डपुर थाना सरायमीर, आजमगढ ।
2. अमरजीत उर्फ गुलाब यादव पुत्र स्व0 मंदेव यादव निवासी खनिकाह थाना सरायमीर, आजमगढ ।

पंजीकृत अभियोगः-

1. मु0अ0सं0 20/2021 धारा 379/411/419/420/467/468/471 भादवि थाना सरायमीर, आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0 21/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट (विरूद्ध अमरजीत उर्फ गुलाब) थाना सरायमीर, आजमगढ ।

आपराधिक इतिहास-

1- मु0अ0सं0 233/2020 धारा 379/411 भादवि थाना सरायमीर, आजमगढ ।
2- मु0अ0सं0 184/2020 धारा 379/411 भादवि थाना सरायमीर, आजमगढ ।
3- मु0अ0सं0 19/2021 धारा 379/411 भादवि थाना सरायमीर, आजमगढ ।

बरामदगी का विवरणः-

1- सुपर स्पलेन्डर रंग काली सफेद पट्टी चेचिस नम्बर MBLJA05EMF9J00283 अंकित है ।
2- पैसन प्रो रंग लाल काली लगा नं0 यूपी 50 एएस 7276 सही रजिस्ट्रेसन नं0 यूपी 50 बी 9372 ।
3. आपाची रंग सफेद रजिस्ट्रेशन नं0 यूपी 50 एआर 8673 चेचिस नं0 MD634KE69G2B00098 ।
4. एक अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर ।
5. 02 अदद मोबाइल ( 01 अदद टेक्नो के ई 5 व ओप्पो 1909 ) बरामद ।
6. 1740 रूपये नगद बरामद  । 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 विपिन कुमार सिंह  मय हमराह थाना सरायमीर आजमगढ़ ।


और नया पुराने