Breaking News

अन्तर्जनपदीय चोर व लूटेरे गिरफ्तार, चोरी की तीन मोटरसाईकिल के साथ अवैध तमंचा व कारतूस बरामद, कई जिलों में मुकदमें दर्ज।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-पवई

आज़मगढ़: वर्ष 2017 व 2021 में धर्मेन्द्र कुमार मौर्या S/O स्व0 दयाशंकर मौर्या निवासी ग्राम बहाउद्दीनपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ द्वारा चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, यूपी गैगेस्टर व आर्म्स एक्ट में कुल 9 मुकदमे पंजीकृत है। धर्मेन्द्र कुमार मौर्या व उसके साथी द्वारा पूर्व में भी मो0 साईकिल की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। अभियुक्त हाल ही मे जेल से छूटकर आये हुए है। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़  सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहें वाँछित/चोरो/लूटेरों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन में दिनांक- 22.02.2021 को थानाध्यक्ष श्री अयोध्या तिवारी मय हमराहियान के अपराध एवं अपराधियों तथा संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्ततो की गिरफ्तारी के दौरान क्षेत्र मे मामूर थे कि मुखबीर खास द्वारा सूचना मिली की ग्राम बहाउद्दीनपुर से दो मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति चोरी की मो0सा0 लेकर बागबहार पुलिया के रास्ते बेचने के लिये जनपद जौनपुर जायेगें इस सूचना पर विश्वास कर मुखबीर खास को साथ लेकर थानाध्यक्ष मय हमराह कर्मचारीगण के साथ बहाउद्दीनपुर पुलिया पर पहुँचकर गाढा बन्दी कर आने वाले मो0सा0 सवार व्यक्तियो का इंतजार करने लगे कि कुछ ही समय मे मैगना बाजार की तरफ से दो गाडियों की हेड लाइट की रोशनी आती दिखाई दी कि पास आने पर एकाएक पुलिस वाले रोड पर आकर टार्च की रोशनी दिखाकर रोकने का प्रयास किये कि मो0सा0 सवार दोनो व्यक्तियों ने अचानक अपनी मो0सा0 को मोड़कर पुनः पीछे की तरफ भागना चाहे कि दोनो मो0सा0 सवार असन्तुलित होकर गिर गये कि पुलिस वालो द्वारा दोनो व्यक्तियो को समय लगभग 20.00 बजे पकड़ लिया गया। पकड़े  हुए व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमशः 1.धर्मेन्द्र कुमार मौर्या 2.रामनयन मौर्या पुत्रगण स्व0 दयाशंकर मौर्या निवासीगण ग्राम बहाउद्दीनपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ जिनकी जामा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार मौर्या के कब्जे से एक अदद तमन्चा व एक अदद कारतुस 315 बोर का बरामद हुआ तथा दोनो मो0सा0 के नम्बरो का ई चालन एप के माध्यम से चेक किया गया तो संदिग्ध पाये जाने पर पुनः गिरफ्तार व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताये की यह दोनो मो0सा0 चोरी की है इसके अतिरिक्त एक चोरी की मो0सा0 अपने घर पर रखे है जिसके पश्चात पकड़े गये व्यक्तियो को साथ लेकर उनके घर पहुँचकर उनकी निशादेही पर एक अदद मो0सा0 बरामद किया गया । अभियुक्तगण को समय करीब 19.55 दिनांक 22.02.21 को गिरफ्तार कर बरामदी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0 23/20 धारा 41/411/413/419/420/467/468/471 भादवि व अभि0 धर्मेन्द्र मौर्या S/O स्व0 दयाशंकर मौर्या उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 24/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण  उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग–

(1)-मु0अ0सं0  23/21धारा 41,411,413,419,420,467,468,471 भादवि थाना पवई जनपद आजमगढ 
(2)-मु0अ0सं0 24/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पवई जनपद आजमगढ़ 

आपराधिक इतिहास – गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण  का आपराधिक इतिहास निम्नवत है – 

(1) अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार मौर्या प स्व0 दयाशंकर मौर्या निवासी बहाउद्दीनपुर थाना पवई आजमगढ़ ।

क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना 
1. 122/17 379 भादवि महराजगंज, आजमगढ़ 
2. 180/17 3(1) यू0पी0 गैगे0 एक्ट महराजगंज, आजमगढ़
3. 136/17 394 भादवि थाना अकबरपुर, अम्बेडकरनगर
4. 102/17 379 भादवि थाना बसखारी, अम्बेडकरनगर 
5. 126/17 307/411/413/414/420/467/468/471 भादवि थाना मालीपुर, अम्बेडकरनगर 
6. 129/17 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मालीपुर, अम्बेडकरनगर 
7. 157/17 3(1) यू0पी0 गैगे0 एक्ट थाना मालीपुर, अम्बेडकरनगर 
8. 23/21 41/411/413/419/420/467/468/471 भादवि थाना पवई, आजमगढ़ 
9 24/21 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पवई, आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

(1) धर्मेन्द्र कुमार मौर्या S/O स्व0 दयाशंकर मौर्या निवासी बहाउद्दीनपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़
(2) रामनयन मौर्या S/O  स्व0 दयाशंकर मौर्या निवासी ग्राम बहाउद्दीनपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़

बरामदगी –

(1). 03 अदद मोटरसाइकिल (2) 01 अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1- थानाध्यक्ष श्री अयोध्या तिवारी मय हमराह थाना-अहरौला, आजमगढ़ 2- उ0नि0 श्री सुनील कुमार सरोज मय हमराह व     3. उ0नि0 श्री वीरेन्द्र यादव मय हमराह थाना-अहरौला, आजमगढ़

और नया पुराने