Breaking News

महाराजा सुहेलदेव जयंती के अवसर पर पी0ए0सी0 बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन एवं राष्ट्रभक्ति गीतों पर बैंड वादन किया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 16 फरवरी-- महाराजा सुहेलदेव जयंती के अवसर पर शहीद कुंवर सिंह स्मारक उद्यान, सिविल लाइन आजमगढ़ में सायं में पी0ए0सी0 बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन एवं राष्ट्रभक्ति गीतों पर बैंड वादन किया गया।
इसी के साथ ही मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, सहायक आयुक्त उद्योग, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 वीके शर्मा, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनपद के सम्मानित एवं गणमान्य व्यक्तियों, छात्र/छात्राओं सहित
कलेक्ट्रेट/विकास भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सायं शहीद कुॅवर सिंह स्मारक उद्यान परिसर में महाराजा सुहेलदेव के सम्मान में शहीद कुॅवर सिंह स्मारक पर दीप प्रज्वलित किया गया।
 इसी के साथ ही जनपद के समस्त विकास खंडों एवं नगर पालिका/नगर पंचायतों में महाराजा सुहेलदेव जयंती के अवसर पर शहीद स्मारक स्थलों पर दीप प्रज्वलित किया गया।
 इस अवसर पर जनपद के प्रबुद्ध/गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हैl

और नया पुराने