Breaking News

यातायात जन जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को यातायात के नियमों की दी गई जानकारी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनांक 16 फरवरी 2021 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह आजमगढ़ के द्वारा शहर के सेंट जेवियर स्कूल में आयोजित यातायात जन जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी
जैसे हेलमेट सीट बेल्ट सड़क पर चलने के नियम आदि बातों को विस्तार पूर्वक बताया गया स्कूल के बच्चों द्वारा भी यातायात जन जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के आयोजन किए गए तथा उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं व स्कूल के  स्टाफ को यातायात नियमों को मानने के लिए शपथ दिलाई गई जिस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सुधीर कुमार जायसवाल आजमगढ़ महोदय क्षेत्राधिकारी नगर यातायात डॉ राजेश तिवारी एआरटीओ श्री संतोष कुमार सिंह टी एस आई कौशल कुमार पाठक स्कूल प्रबंधक व स्टाफ मौजूद रहे।

और नया पुराने